अमरोहा, नवम्बर 15 -- Amroha News: गढ़ गंगा मेले में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बीच गजरौला व तिगरी गंगा मेला क्षेत्र में प्रशासनिक हलचल तेज रही। जिम्मेदार अफसरों की निगाह लगातार तिगरी गंगा मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की ओर टिकी रही। स्थानीय अफसरों की सांस भी मुख्यमंत्री के दौरे के चलते अटकी नजर आई। दिनभर मेले में चल रही तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अफसर-कर्मचारी मुस्तैद नजर आए। गढ़ गंगा मेले में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के बीच स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं व यातायात व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: तिगरी गंगा मेला: शरारती तत्वों पर रखें नजर, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर लगे अंकुश : एडीज...