अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गजस्थल के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। रविवार को खेत में तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को भी इसी इलाके के आसपास तेंदुआ देखे जाने की चर्चा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरे दिन तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि गजस्थल गांव के आसपास खेतों में काम करने और आने-जाने वाले लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ खेतों के बीच नजर आया और कुछ देर बाद गन्ने व फसलों के बीच चला गया। इस दौरान किसी ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसमें तेंदुआ खेत के पास खड़ा दिखाई दे रहा है।...