अमरोहा, अगस्त 29 -- Amroha News: गजरौला पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में बरेली के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो 694 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, दो हजार रुपये और दो पिट्ठू बैग बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बरेली क्षेत्र से अफीम लाकर दूसरे स्थानों पर सप्लाई करने की बात बताई है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। एसपी लखन सिंह यादव के मुताबिक शुक्रवार को गजरौला पुलिस क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओजी और सर्विलांस टीम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। उनके पास मौजूद दो पिट्ठू बैग से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की。 यह भी पढ़ें- L...