अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: दीपावली पर खरीदारी को लेकर शनिवार को दिनभर बाजारों में भीड़ रही। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई। देर शाम तक बाजारों में खासी चहल-पहल रही। वहीं, दुकानों पर उमड़ी भीड़ के चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम के हालात बने। दीपावली को लेकर कपड़ा, बर्तन, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावटी वस्तुओं संग पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। महिलाएं और बच्चे परिवार के साथ बाजार पहुंचकर त्योहार की तैयारियों के लिए खरीदारी करते नजर आए। लोगों ने घरों की सजावट से लेकर पूजन सामग्री तक की खरीदारी की। बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या भी बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: बाजारों में भीड़ से विकासनगर,हरबर्टपुर, सेलाकुई में दिनभर लगा रहा जाम दुकान...