Amroha News: गजरौला मार्ग पर हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत, कोहराम
अमरोहा, जुलाई 17 -- Amroha News: गजरौला मार्ग पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर गांव निवासी 23 वर्षीय विपिन पुत्र स्वर्गीय शिवचरण सैनी गुरुवार देर शाम गजरौला में ब्याही अपनी बहन के यहां रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गजरौला मार्ग पर मनोटा पुलिस चौकी के नजदीक पहुंची कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। विपिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि विपिन चार बहनों का अकेला भाई था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.