अमरोहा, अगस्त 10 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव रुखालू में सड़क पर जलभराव व गंदगी से ग्रामीण परेशान है। सावन माह में मंदिर जाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: योगी सरकार में गुण्डाराज का हुआ खात्मा: ठा. रवेन्द्र पाल सिंहजल निकासी की समस्या बताया जाता है कि रुखालू में जल निकासी का इंतजाम न होने की वजह से लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान से लेकर बीडीओ तक शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सावन माह में मंदिर आने-जाने में गंदगी व जलभराव से होकर गुजरना मजबूरी बना हुआ है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जलभराव व गंदगी को लेकर एक वीडियो वायरल की, जिसमें एक महिला अपने हाथ में पू...