अमरोहा, अगस्त 20 -- Amroha News: तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर की मढैया के बाद बुधवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी व एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने गंगा के टापू पर बसे गांव गंगानगर के लोगों को खाद्य व राहत सामग्री का वितरण किया। लोगों से जलस्तर बढ़ने के संग सुरक्षित स्थान पर आने की अपील की। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के गांव गंगानगर गंगा के टापू पर बसा हुआ गांव है। गांव में 150 से अधिक परिवार रहते हैं। अधिकांश परिवार खेती-किसानी करते हैं। करीब 15 दिन से पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बरसात से गंगा का जल स्तर बढ़ गया, जिसके चलते सिरसा गंगानगर के तमाम घरों तक पानी पहुंच गया। यह भी पढ़ें- गंगा का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण घरेलू सामान के संग अनाज व आटा आदि खाद्य सामग्री भी नष्ट हो गई। बुधवार को ऐसे 150 से अधिक परिवारों...