Amroha News: गंगा की जद में आए अंत्येष्टि स्थल के कमरे, नींव का कटान शुरू
अमरोहा, सितम्बर 4 -- Amroha News: हसनपुर। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बरसात व बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने से गंगा भूमि व फसलों का कटान तेजी से कर रही है। गंगा की धार गुरुवार रात सतेडा के अंत्येष्टि स्थल पर बने दोनों कमरों तक पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने व बुधवार को पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में भारी बरसात से गंगा उफान पर आ गई।
गंगा का जलस्तर बढ़ना सतेड़ा के ग्राम प्रधान करन सिंह ने बताया कि गंगा की तेज धार कटान करती हुई श्मशान घाट पर बने अंत्येष्टि स्थल के दो कमरों तक पहुंच गई है। खबरों की नींव पानी से खोखली होने लगी है। कटान का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो रात तक किसी वक्त दोनों कमरे गंगा में समा सकते हैं। गौरतलब है कि दो चबूतरे, शौचालय और किसान के खेत में बना कुआं पहले ही गंगा में बह चुके हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.