Amroha News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के लोगों की बेचैनी बढ़ी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी व लगातार हो रही बरसात से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके साथ ही गंगा के टापू पर बसे गंगानगर व सतेड़ा की मढैया समेत कई गांवों के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। उधर, एसडीएम ने गंगा पर निगरानी के लिए अफसर-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। हिदायत दी है कि किसी भी खतरे की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।गौरतलब है कि गंगानगर, सिरसा गुर्जर, धोरिया व सतेड़ा की मढैया टापू पर बसे हुए हैं। इन गांवों में पांच हजार से अधिक लोग रहते हैं। इसके अलावा तीस से अधिक गांव गंगा तट बंध के किनारे बसे हैं। यह भी पढ़ें- गंगा के जलस्तर ने उड़ाई खादर के लोगों की नींद गंगा का जलस्तर बढ़ने के संग इन गांवों के लोगों की फसलें पानी में डूबने के साथ हरा चारा आदि लाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.