अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: गजरौला, संवाददाता। तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ने पर खादर क्षेत्र के छह गांवों में पानी भर गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पशुओं के लिए चारे की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। पानी भरा होने पर फसलों में भी भारी नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हाल में जलस्तर बढ़कर 200.65 सेमी तक पहुंच गया है। जिससे खादर क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। बढ़ते पानी से जाटोवाली, शीशोवाली, टीकोवाली, मंदिरों वाली, दारानगर समेत छह गांवों में गंगा का पानी भर गया है। कई...