अमरोहा, जुलाई 30 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे हसनपुर तहसील क्षेत्र में महानगरों की तर्ज पर इंडस्ट्रीयल टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 500 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली है। चार गांवों में जमीन का सर्वे पूरा हो चुका है। अब तहसील प्रशासन जमीनों के गाटा नंबरों के मिलान की कार्रवाई में जुटा है।गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार योजनाएं बना रही है। इसके तहत क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 140 हेक्टेयर क्षेत्रफल में औद्योगिक गलियार...