Amroha News: खेत में बकरी के बच्चे लेने गई महिला से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी महिला ने चार लोगों पर खेत में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक महिला के घर के सामने मोहम्मद हसन पुत्र स्व.शब्बीर का खेत है। छह अगस्त को महिला की बकरी के बच्चे पड़ोसी के खेत में चले गए थे। उन्हें लेने के लिए महिला खेत में पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद मोहम्मद हसन, सफियान पुत्र मोहम्मद हसन और अफ्फान पुत्र मोहम्मद हसन के हाथों में लाठी-डंडे और दराती थी। महिला का आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडे और दराती से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। महिला किसी तरह बचकर अपने घर पहुंची। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.