अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को सनातन हिन्दू वाहिनी कार्यकर्ता भड़क गए। पुतला फूंकने से रोके जाने पर गुस्साए कार्यकर्ताओं की पुलिस से खींचतान भी हुई लेकिन कड़े पहरे के बावजूद पुलिस उनको पुतला फूंकने से नहीं रोक सकी। सुबह करीब 11 बजे जिलाध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में वासुदेव रोड स्थित चुना भट्टी पर जमा हुए कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला फूंककर विरोध जताया और नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला दहन रोकने और पुतला कब्जे में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर में भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर खरगे का पुतला फूंका पु...