Amroha News: खाद किल्लत से बुवाई बाधित, मुकम्मल व्यवस्था की जाए
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: रबी सीजन की बुवाई शुरू होते ही क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। सहकारी समितियों की हड़ताल के चलते किसानों को यूरिया-डीएपी नहीं मिल पा रहा है, जिससे गेहूं की बुवाई लटक गई है। भारतीय किसान यूनियन शंकर ने सोमवार को उप कृषि संभागीय केंद्र पर आयोजित पंचायत में उक्त आरोप लगाते हुए मुकम्मल व्यवस्था की गुहार लगाई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते समितियों पर ताले लटके होने से किसान निजी दुकानों पर महंगे दामों पर खाद लेने को मजबूर हैं। कई जगह तो खाद ब्लैक में बेची जा रही है। बुवाई का समय निकल रहा है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि समय पर उर्वरक न मिलने से किसानों की फसल और मेहनत दोनों पर संकट आ गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.