अमरोहा, अक्टूबर 21 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला अतरपुरा में मंगलवार रात तेज रफ्तार खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े पेड़ में टक्कर मार दी। पेड़ फ्लाई ओवर पर जा गिरा। मौके से गुजर रही एक कार चपेट में आ गई। चालक बाल-बाल बचा, बड़ा हादसा टल गया। आरोप है कि रात के अंधेरे में खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ती हैं। इसके चलते हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। वहीं बुधवार सुबह घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी पर पालिका टीम मौके पर पहुंची व पेड़ को हटाया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...