Amroha News: खनन के गड्ढे में भरे बरसाती पानी में मिला राजमिस्त्री का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई
अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी राज मिस्त्री का शव रविवार दोपहर गांव से कुछ दूरी पर खेत में खनन के गड्ढे में भरे बरसात के पानी में पड़ा हुआ मिला। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ ने मौका मुआयना किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी 35 वर्षीय जगत सिंह पुत्र पन्ना सिंह शनिवार दोपहर घर से निकला था। तीज के मौके पर पत्नी बबीता बच्चों के साथ अपनी मां के साथ शनिवार दोपहर बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव जाटों वाली मायके गई हुई थी। रातभर जगत सिंह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार दोपहर ग्रामीणों ने गांव से 500 मीटर दूर सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव झुंडी माफी के पास देशराज के खेत में खनन के गड्ढे में भरे बरसाती पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.