अमरोहा, अक्टूबर 30 -- Amroha News: दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने दो हिस्ट्रीशीटर सुखबीर उर्फ पपिया और राजू सैनी को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही दोनों 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। सुखबीर उर्फ पपिया पुराने मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है, जबकि कोर्ट का फैसले आने के बाद राजू सैनी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में घटना आठ मार्च 2018 की थी। अभियोजन के मुताबिक बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव तोमड़ा निवासी किसान विजेंद्र सिंह अपनी पत्नी शीला देवी और छोटे भाई महेश के साथ बाइक से दवाई लेने मंडी धनौरा की ओर जा रहे थे। रात में करीब 10:45 बजे जब वह शाहबाजपुर गुर्जर गांव के पास पहुंचे तभी वहां मौजूद तीन लोगों ने महेश पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में तीनों बाइक समेत जमीन...