अमरोहा, सितम्बर 4 -- Amroha News: नगर के मोहल्ला झकड़ी अड्डा पर एक कैंटीन में चोरी करते हुए चोर को दुकानदार व भीड़ ने रंगे हाथ दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। दुकानदार जिंदर सिंह ने बताया कि उनकी दुकान से भी पूर्व में दो मोबाइल व 15 हजार रुपये चोरी हुए थे। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बावजूद चोरी नहीं रुक रही थी। इसके बाद कैंटीन से 23 हजार रुपये व जिंदर की दुकान से एक हजार रुपये और मोबाइल चोरी हो गया, जो सीसीटीवी में कैद हुआ था। ​शुक्रवार तड़के चोर फिर कैंटीन में चोरी करने पहुंच गया। जिंदर के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी शहर का रहने वाला है। उसके कब्जे से तीन...