अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव छावी में ज्ञानदीप फार्म हाउस में अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड स्योहारा की ओर से शुक्रवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना शोध संस्थान मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अवधेश डागर ने किसानों को गन्ने में लगने वाले मिली बग, पोका बोइंग, बैक्टीरियल रोग और रेड रॉट की जानकारी दी।

गन्ना बीमारियों की जानकारी साथ ही रेड रॉट व बैक्टीरियल संक्रमण की समय रहते पहचान कर वैज्ञानिक उपाय अपनाने की सलाह दी। यूनिट हेड सुखबीर सिंह ने पेराई सत्र में गन्ने की कटाई, छिलाई और भराई के लिए मजदूरों की कमी को देखते हुए कम चार फिट की दूरी पर गन्ने की बुआई करने की सलाह दी। कहा कि किसान और चीनी मिल एक-दूसरे के पूरक हैं, और दोनों के सहयोग से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

कृषकों के विशेष उपाय अधिशा...