अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: एसी में कूलिंग नहीं होने की समस्या का कंपनी ने समाधान नहीं किया। उपभोक्ता फोरम ने कंपनी अधिकारियों को एसी वापस लेकर उसकी कीमत 27 हजार रुपये नौ प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया। आर्थिक व मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय के रूप में 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शहर के मोहल्ला बटवाल निवासी मोहम्मद फाहद सिद्दीकी ने 11 जनवरी 2022 को अमरोहा शहर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से नामचीन कंपनी का विंडो एसी 27 हजार रुपये में खरीदा था। कुछ समय बाद ही उसमें कूलिंग कम होने की समस्या होने लगी। इसकी शिकायत मोहम्मद फाहद ने कंपनी से की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कंपनी की ओर से भेजे गए मैकेनिक एसी का फ्रंट पैनल भी क्षतिग्रस्त कर दिया और नया पैनल लगाने का आश्वासन देकर चला गया, लेकिन दोबारा लौटकर नहीं आया। शिकायत...