Amroha News: कुर्सी पर बैठने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, घायल
अमरोहा, अगस्त 24 -- Amroha News: हसनपुर में कुर्सी पर बैठने के विवाद में शनिवार देर शाम नगर के मोहल्ला बाग मौली कबाड़ी के सामने स्थित कैंटीन पर युवकों ने मोहल्ले के हारुन पुत्र शकील पर हमला कर दिया। आरोप है कि हारुन की गर्दन पर चाकू से वार किया। हारुन घायल हो गया। आरोपी भाग निकले। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। हारुन ने पुलिस को बताया कि कई युवक कैंटीन पर बैठे थे। एक युवक उठकर चला गया तो उसकी कुर्सी पर वह बैठ गया। युवक वापस लौटा और कुर्सी छोड़ने के लिए कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। बाइक की चाबी मारने से युवक के गाल पर गर्दन पर चोट लगी है। आरोपी पिता-पुत्रों समेत तीन को शांति भंग में निरुद्ध किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.