अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव कनेटा के जंगल में गुरुवार रात किसी समय कुत्तों के झुंड ने छुट्टा गोवंशीय पशु पर हमला कर घायल कर दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घायल गोवंशीय पशु को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर पशु का उपचार कराया। उपचार के बाद घायल पशु को मंगरौला गोशाला भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि कुत्तों के झुंड इसके पहले भी कई पशुओं पर हमला कर घायल कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...