अमरोहा, अक्टूबर 3 -- Amroha News: गंगेश्वरी विकास खंड के गांव भूवरा में जलभराव व कीचड़ ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। ग्रामीण नंदराम ने बताया कि जल निकासी का समुचित इंतजाम न होने की वजह से घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। पानी कम होने पर सड़क पर कीचड़ पसर जाती है, जिससे होकर गुजरना मुश्किलों होता है। बच्चे कीचड़ में फिसल कर गिर रहे हैं। गांव के करीब 1000 लोग समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों ने गांव में नियमित साफ सफाई न होने का भी आरोप लगाया। सत्यप्रकाश ने आरोप लगाया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत के यहां लिखित में शिकायत की गई थी लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। अफसरों की अनदेखी का खामियाजा ग्रामीणों को भ...