अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: देहात थाना क्षेत्र के गांव मझौली में शनिवार रात चोरों ने किसान के घर की दीवार में नकब लगाकर करीब 20 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। सुबह में घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित किसान ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी गुस्सा है। जानकारी के मुताबिक गांव मझौली निवासी किसान वीरपाल सिंह शुक्रवार रात गर्मी होने के कारण परिवार के सदस्यों के साथ आंगन में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Amroha News: हसनपुर में दो गांव के तीन घरों से आभूषण व नकदी चोरी रात में किसी समय चोर पीछे की दीवार मे...