अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: जोया। दीवार फांदकर किसान के घर में घुसे चोरों ने 15 हजार की नकदी व आभूषण समेत लगभग चार लाख की कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। डिडौली क्षेत्र के गांव असगरीपुर में पेशे से किसान नदीम अहमद का परिवार रहता है। शनिवार रात दीवार फांदकर चोर उनके घर में कूद गए। परिवार के सभी लोग उस वक्त गहरी नींद सो रहे थे। चोरों ने कमरों को खंगालते हुए सेफ का ताला तोड़ 15 हजार की नकदी व आभूषण समेत कीमती सामान चोरी कर लिया तथा फरार हो गए। उधर, दूसरी तरफ डिडौली क्षेत्र के गांव मिलक कटाई के जंगल में शनिवार रात चोरों ने किसानों के नलकूप के ताले तोड़कर एक दर्जन से अधिक स्टार्टर और उनका केबिल चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: एक रात छह घरों में चोरी, लाखों के जेवर-नगदी पार पीड़ित किसान राजवीर सिंह, राम न...