अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। 13 जुलाई तक समस्याओं का समाधान करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 14 जुलाई को रजबपुर बाजार में किसान महापंचायत की जाएगी। प्रमुख मांगों में अमरोहा से काफूरपुर व काफूरपुर से रजबपुर तक का मार्ग व हाकमपुर से चांद नगर तक का मार्ग ठीक कराया जाए। जिले के समस्त किसानों का गन्ना भुगतान तत्काल कराने, महाकारिडोर परियोजना को तत्काल निरस्त करने, जिन किसानों की जमीन गंगा एक्सप्रेसवे में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अधिकरण करने की योजना है उनको मुआवजा बाजार भाव के हि...