Amroha News: किशोर से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
अमरोहा, अक्टूबर 10 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में 17 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने चौकी में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी फरमान के मुताबिक शुक्रवार को वह गंदासपुर स्थित अपने मामा के घर से लौट रहा था। रास्ते में समीर, अकमल और तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोककर मारपीट की। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.