अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: किशोर को घर में घुसकर पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के अहरौला तेजवन गांव निवासी मेघराज व रिंकू के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। चार सितंबर की रात को मेघराज व बेटा लवी घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि वहां रिंकू अपने साथियों के साथ पहुंचा तथा लवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। लवी ने विरोध किया तो घर में घुसकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसमें लवी घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने इस मामले में रिंकू, विकास, सचिन, बादल व कमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...