अमरोहा, अगस्त 28 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अगस्त को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी अमित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार को किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने अमित पुत्र आनंद निवासी गांव पतेई खालसा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने युवती को जल्द बरामद करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...