Amroha News: किशोरी के लापता होने से मचा हड़कंप, परिजनों ने युवक पर जताया शक
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के एक गांव से करीब 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं मिला। परिजनों ने एक युवक पर बेटी को बहलाकर साथ ले जाने का शक जताया है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी चार सितंबर को घर से चली गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में पता चला कि किशोरी की एक युवक से मोबाइल पर बातचीत होती थी। इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने पुलिस से किशोरी की तलाश कराने और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद डिडौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.