Amroha News: किडनी देकर बेटे सुनील की जान बचाएंगी दयावती
अमरोहा, नवम्बर 28 -- Amroha News: 22 साल के सुनील कुमार की दोनों किडनियां बीमारी के चलते खराब हो चुकी हैं। सप्ताह में दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे बेटे की जान बचाने के खातिर उसकी मां दयावती ने अपनी एक किडनी दान करने का फैसला लिया है। जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति से किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी हो चुकने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एनओसी भी दे दी है। जल्द मेरठ के अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन के बाद मां की किडनी से सुनील को नई जिंदगी मिलेगी। बछरायूं क्षेत्र के गांव मुसल्लेपुर निवासी ठाकुर सिंह के परिवार में उनकी 47 वर्षीय पत्नी दयावती के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुनील कुमार क्षेत्र की एक शुगर मिल में काम करता था। लगातार सेहत गिरने के बाद डॉक्टरी जांच में पता चला कि सुनील की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.