Amroha News: काव्य की 93 रन की तूफानी पारी, मनोज के ऑलराउंड खेल से योगेंद्र एकेडमी की शानदार जीत
अमरोहा, अगस्त 28 -- Amroha News: गजरौला स्थित योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी में खेले गए 35 ओवर के मुकाबले में योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नीलकंठ क्रिकेट अकादमी को 57 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर मजबूत स्कोर खड़ा किया, फिर गेंदबाजों ने नीलकंठ के बल्लेबाजों को दबाव में रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 219 रन बनाए। टीम की ओर से काव्य चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी की। ओपनिंग करने उतरे काव्य ने 87 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 93 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह शतक से महज सात रन दूर रह गए। मध्यक्रम में मनोज सैनी ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 46 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.