अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: गजरौला। खड़ी कार में टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक ने कार चालक के साथ गाली-गलौज की। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला सराय बस्ती निवासी हारिश अली बीती 15 अक्तूबर को बस्ती में सरस्वती शिशु मंदिर के पास अपनी कार किनारे खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि तभी वहां तेज रफ्तार से आए बोलेरो चालक ने हारिश की कार में टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दी। हारिश ने विरोध जताया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...