अमरोहा, जुलाई 15 -- Amroha News: हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का लिंक मार्ग पर सोमवार शाम भदौरा निवासी सलमान पुत्र तहसीन अपनी मां रहीमन को दवा दिलाने के लिए बाइक से ढक्का आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी ​मुनेंद्र पुत्र संतू मंगलवार बाइक से लठीरा गांव जा रहा था। रास्ते में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारने का प्रयास किया। मुनेंद्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मा...