Amroha News: कार की टक्कर के बाद दो बाइक पर सवार दंपति व बेटे समेत पांच घायल, एक रेफर
अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: जोया। हाईवे पर कार की टक्कर से हुए हादसे में दो बाइक पर सवार दंपति व बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर एक ढाबे के सामने यह हादसा शनिवार रात लगभग 10 बजे हुआ। मुरादाबाद के करूला निवासी आसिफ कार में सवार होकर गजरौला की ओर जा रहे थे। उसी दौरान ओवरटेक करते समय उनकी कार ने आगे चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार गांव मूंढा इम्मा निवासी अरजान व फरदीन घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, इसी बीच हादसा देखने के लिए रुके गांव मीरा सराय निवासी भोला की बाइक भी हाईवे पर फिसलन के कारण रपट गई। हादसे में भोला समेत उनकी पत्नी अमृता व दस माह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.