अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: मारपीट व कातिलाना हमले के मामले में सैदनगली पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने भीम आर्मी पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। तहसील पर प्रदर्शन करते हुए जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छह दिन पूर्व कस्बा उझारी निवासी सोनू जाटव पर कातिलाना हमला किया गया था। सोनू बुरी तरह घायल हो गया था। सैदनगली थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोर्ट के आदेश पर जमीन विवाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज पीड़ित लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। हद यह है कि प...