अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: मोबाइल की दीवानगी अब परिवार की खुशियों पर भी भारी पड़ने लगी है। गजरौला के एक गांव में मोबाइल पर कार्टून देखने के दौरान ऐप से चाचा के खाते से रुपये कट गए। रकम कटने पर चाचा की डांट से आहत 14 वर्षीय किशोर तैश में आ गया और कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर परिजनों ने किशोर के शव के शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया। गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर रविवार दोपहर अपने चाचा के मोबाइल पर कार्टून देख रहा था। बताया जाता है कि किशोर जिस ऐप पर कार्टून देख रहा था, उसी दौरान उसके चाचा के बैंक खाते से कुछ रुपये कट गए। कुछ देर बाद चाचा के मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो उन्होंने बैलेंस चेक किया। रुपये कटने की जानकारी होने पर चाचा ने किशोर को डा...