Amroha News: कपसुआ में तेंदुए की दहशत, घेर में घुसकर कुत्ते का किया शिकार
अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव कपसुआ में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। शनिवार देर रात तेंदुआ गांव निवासी तेजपाल सिंह के घेर में घुस गया और वहां बंधे कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। रविवार सुबह ग्रामीणों को घेर में कुत्ते का आधा खाया हुआ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में खलबली मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता लगातार बनी हुई है। इसके चलते लोग विशेषकर शाम ढलने के बाद घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। पशुपालक अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आबादी के आसपास पहुंचने लगा है, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। इसी बीच रामगंगा पोषक नहर के पास नीलगाय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.