अमरोहा, अगस्त 8 -- Amroha News: कचहरी परिसर में शुक्रवार को पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पीएसी जवान का पारा चढ़ गया। जवान ने दोनों को रोक लिया और युवक से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। देखते ही देखते कहासुनी और खींचतान शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक चले हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक अमरोहा निवासी पीएसी जवान की शादी गजरौला क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। पिछले करीब डेढ़ साल से दंपती के बीच विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। पत्नी को ससुराल वापस बुलाने के लिए जवान की ओर से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। वहीं, पत्नी की ओर से भी जवान के खिलाफ मुकदमेबाजी की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी फिलहाल हापुड़ निवासी एक युवक के साथ रह रही है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने क...