अमरोहा, सितम्बर 16 -- Amroha News: ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। बाद में मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, बाद में परिजन बिना कानूनी कार्रवाई शव गांव ले गए। संचालक अस्पताल बंद कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सूचना से इनकार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पानीवाड़ा निवासी 21 वर्षीया रश्मि को प्रसव पीड़ा होने पर उसके पति राम रहीस ने सात दिन पूर्व कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि यहां सिजेरियन डिलीवरी से रश्मि को बच्चा पैदा हुआ। यह भी पढ़ें- Bareily News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, संचालक हिरासत में इसके बाद रश्मि को घर भेज दिया गया। कहा जा रहा है ...