अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: ऑपरेशन किरण अभियान के तहत मंगलवार को अमरोहा पुलिस ने पारिवारिक विवादों में प्रभावी काउंसलिंग कराकर आठ परिवारों को बिखरने से बचाया। थाना बछरायूं पुलिस ने एक, अमरोहा नगर ने चार, हसनपुर ने एक तथा अमरोहा देहात पुलिस ने दो मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान सभी आठ जोड़ों में आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को प्रेमपूर्वक, राजी-खुशी उनके घर भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...