अमरोहा, अक्टूबर 14 -- Amroha News: ऑपरेशन किरण अभियान के तहत अमरोहा पुलिस ने पारिवारिक विवादों को सुलझाते हुए सात दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराया। पुलिस की काउंसलिंग से परिवारों में आपसी मनमुटाव दूर हुआ और रिश्तों को नई शुरुआत मिली। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में हसनपुर पुलिस ने दो, अमरोहा देहात पुलिस ने दो, महिला थाना अमरोहा ने दो और थाना रजबपुर पुलिस ने एक पारिवारिक विवाद में काउंसलिंग की। इस दौरान दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण कराया गया। इसके बाद सभी सात दंपतियों को खुशी-खुशी प्रेमपूर्वक नए जीवन की शुरुआत के लिए घर भेजा गया। एसपी ने कहा कि पुलिस की इस पहल से टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को फिर से साथ रहने का मौका मिला है, इस मुहिम को लगातार जारी रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...