अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: अमरोहा। श्री बालाजी अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में एफसीसी ने डीसीसी अमरोहा को 20 रन से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एफसीसी की शुरुआत खराब रही। फैज सिद्दीकी, तालिब रजा और उमर फारूक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टीम ने 23 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। मुश्किल समय में संटी गुप्ता और देव ने पारी को संभाला। संटी ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। देव ने 26 गेंदों में 20 जबकि मोहम्मद अलशान ने 11 रन का योगदान दिया। एफसीसी की पूरी टीम 17 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। डीसीसी की ओर से अजमल नकवी ने दो विकेट हासिल किए। 95 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी अमरोहा की शुरुआत भी लड़खड़ाई रही। गुफरान नजमी ने 12 और सैय्यद अरहम हुसैन ने सात रन बनाए। नवैद आलम ने 10 गे...