अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: गजरौला स्थित डीचीएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में एटूआर पैंथर ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए नीलकंठ क्रिकेट अकादमी को 28 रन से हरा दिया। एटूआर पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 131 रन बनाए। जवाब में नीलकंठ की टीम सात विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना सकी। एटूआर पैंथर की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज कृष्णा बिना खाता खोले गौरांशु चौहान की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद पर्व चौहान ने 24 और राहुल गुर्जर ने 16 रन बनाकर पारी को संभाला। तुषार शर्मा ने 24 गेंदों पर 28 रन की उपयोगी पारी खेली। शुभम ने नाबाद 28 रन बनाए, जबकि राहुल कश्यप ने 14 और रोहित ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। इससे टीम 131 रन के स्कोर तक पहुंच सकी। नीलकंठ की ओर से गौरांशु चौहान, रविंद्र और...