अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। एक तरफा इश्क में अंधे युवक ने रिश्तेदार युवती की शादी के मौके पर उसे तोहफा भेज दिया। खबर लगते ही युवती के परिजन आग बबूला हो गए। बारात विदा होने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि युवक ने युवती के मामा के हाथ में चाकू मार दिया। बाद में भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने मामा के यहां रहकर पली-बढ़ी युवती को गांव का युवक एक तरफा मोहब्बत करता है। सोमवार को युवती की बारात आई थी। इस दौरान एक तरफा इश्क में अंधे युवक ने युवती को शादी का तोहफा भेज दिया। खबर लगते ही युवती के परिजन आग बबूला हो गए। लेकिन, दूल्हे व बारातियों के सामने मामले को दबा लिया। बारात विदा होने के बाद य...