अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: शहर के शिव इंटर कालेज में गुरुवार को संकुल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने किया। उपासना ने रोहिका व शोभा ने मोनी को चित किया। जुनैद ने औवेश को कहराया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। बालिका वर्ग की 44 किग्रा वर्ग में रोहिका व उपासना के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कड़े मुकाबले के बीच उपासना ने रोहिका को पराजित किया। 50 किग्रा वर्ग में शोभा व मोनी के बीच कुश्ती कराई गई। इसमें शोभा ने जीत दर्ज की। 50 किग्रा बालक वर्ग में जुनैद ने ओवैस को चित किया। यह भी पढ़ें- जनपदीय बाल क्रीड़ा में करछना के खिलाड़ियों का दमखम निर्णायक मंडल में शैलेंद्र कुमार, चंचल रानी रहे। रेफरी की भूमिका खेल शिक्षक बिजेंद्र सिंह ने निभाई। प्रधानाचार्य ने ब...