अमरोहा, सितम्बर 29 -- Amroha News: नगर के बाल क्लीनिक में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर सील ठोक दी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी भूड़ निवासी राहुल चौहान ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी डोली चौहान को बीती 26 सितंबर को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डोली ने अगले दिन बेटी को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि जन्म के बाद नवजात की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे नगर के रहरा अड्डे के नजदीक स्थित श्रीहरि बाल क्लीनिक में भर्ती कराया। सोमवार रात में किसी वक्त नवजात की मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन बाल क्लीनिक में पहुंचे तो नवजात मृत हालत में मिला। परिजनों ने ...