अमरोहा, सितम्बर 4 -- Amroha News: दिल्ली के मयूर विहार में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में कस्बा निवासी 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी जाहिद का परिवार फिलहाल दिल्ली के मयूर विहार में रहता है। बताया जाता है कि उनका 20 वर्षीय पुत्र हमजा गुरुवार देर शाम अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर जिम से वापस मयूर विहार घर आ रहा था। इसी दौरान गाजीपुर क्षेत्र में उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में हमजा की मौके पर मौत हो गई जबकि साथी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से मृतक की मां दानिश्ता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को उझा...