Amroha News: ई-रिक्शा से टकराई बाइक, 14 वर्षीय किशोर की मौत
अमरोहा, अक्टूबर 3 -- Amroha News: कस्बे में शनिवार दोपहर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा घर से करीब 500 मीटर दूर धुंआ तालाब के सामने हुआ। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। कस्बे के मोहल्ला मुट्टन नगर निवासी यामीन सैफी का 14 वर्षीय बेटा फरदीन गांधी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह दो दोस्तों के साथ बाइक से कस्बे की ओर जा रहा था। बताया गया कि बाइक फरदीन चला रहा था। धुंआ तालाब के सामने पहुंचते ही बाइक पीछे से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में फरदीन गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके दोस्त फाजिल के पैर में मामूली चोट आई।परिजन फरदीन को इलाज के लिए तीन चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, लेकिन सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.