Amroha News: ई-रिक्शा सवार आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बैग लूटा
अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया। थाना क्षेत्र के गांव पेली तगा निवासी रीता त्यागी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। गुरुवार को वह तहसील मुख्यालय आई थीं। काम निपटाने के बाद पैदल शेरपुर चुंगी पहुंचीं व वहां से ई-रिक्शा में सवार होकर गांव लौट रही थीं। इसी दौरान बिजनौर स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने चलते ई-रिक्शा में झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार बैग में 20 हजार रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन थे। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची व घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.